Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | November 18, 2025 | 06:55 PM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर सभी श्रेणियों के लिए जिलेवार कट-ऑफ अंकों के साथ चयन सूची देख सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 13 और 14 सितंबर को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ में अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार police.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
परीक्षा प्राधिकरण ने सभी जिलों के लिए राजस्थान पुलिस मेरिट सूची 2025 भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर सभी श्रेणियों के लिए जिलेवार कट-ऑफ अंकों के साथ चयन सूची देख सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2025: श्रेणीवार परिणाम जारी
जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद जारी किया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल श्रेणीवार परिणाम विभाग की वेबसाइट पर अपलोड है।
पीईटी एवं पीएसटी दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि और स्थान की घोषणा अलग से की जाएगी। विभाग ने सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने का निर्देश दिया है।
Rajasthan Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की जांच कर सकते है-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- police.rajasthan.gov.in/uploads/CT_Result_bef4faba9b.html
- राजस्थान पुलिस रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ में विवरण जांचें।
- राजस्थान पुलिस जिलावार मेरिट सूची देखें और डाउनलोड करें।
परीक्षा प्राधिकरण ने 17 सितंबर को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी की। उम्मीदवारों को 23 सितंबर तक आपत्तियां प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल कटऑफ अंक की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल