Rajasthan NMMS Result 2024: राजस्थान एनएमएमएस परिणाम जारी, rajshaladarpan.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 1, 2024 | 06:52 PM IST | 2 mins read
एनएमएमएस राजस्थान रिजल्ट 2024 चेक करने और डाउनलोड करने के लिए बच्चों और अभिभावकों को लॉगिन पोर्टल पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राजस्थान एनएमएमएस परिणाम 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले कक्षा 8 के छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in के माध्यम से राजस्थान एनएमएमएस परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान एनएमएमएस परिणाम 2024 की जांच करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
NMMS QP's: Uttar Pradesh | Haryana | Tamil Nadu | Puducherry | Gujarat | Delhi | Telangana
Latest: NMMS Sample Papers
एनएमएमएस राजस्थान रिजल्ट 2024 चेक करने और डाउनलोड करने के लिए बच्चों और अभिभावकों को लॉगिन पोर्टल पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एससीईआरटी राजस्थान ने पिछले साल 19 नवंबर 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान एनएमएमएस लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एससीईआरटी की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 8 के चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
परिषद द्वारा जारी परिणाम की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल का पता, एमएटी अंक, सैट अंक और कुल अंक शामिल हैं। बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी के लिए 32%) सुरक्षित करना आवश्यक है।
Also read Gujarat NMMS Result 2024: गुजरात एनएमएमएस परिणाम sebexam.org पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Rajasthan NMMS Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
राजस्थान एनएमएमएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NMMS के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां Result का चयन करें, रोल नंबर, जन्मतिथि और कॅप्चा दर्ज करें।
- Submit करें, Rajasthan NMMS Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने अंको की जांच करें।
जानकारी के लिए बता दें कि NMMS Scholarship Exam भारत सरकार द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य गरीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा यानी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा