राजस्थान में मिल्क वैन लूटने के आरोप में तीन एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
Press Trust of India | July 16, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना की पुष्टि की और आरोपियों की पहचान मेडिकल छात्रों के रूप में की। शिकायत मिलने पर, पुलिस ने लूटी गई वैन की तलाश शुरू की और उसे लगभग 5 किमी दूर बरामद किया है
नई दिल्ली : राजस्थान में एक दूध वैन को लूटने के आरोप में तीन एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। शास्त्री नगर पुलिस थाने के प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दूध वैन चालक ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात पांच लोगों ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की और उसकी वैन, दूध की कुछ पेटियां और नकदी लूट ली।
उन्होंने कहा कि हमने फिलहाल तीन छात्रों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और फिर लूट के आरोप के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र विकास बिश्नोई (22), तीसरे वर्ष के छात्र महेश बिश्नोई (22) और ओम प्रकाश जाट (23) के रूप में हुई है।
आरोपी एसएन मेडिकल कॉलेज-एम्स जोधपुर के छात्र
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी यहां एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि जो दो भागने में सफल रहे, वे एसएन मेडिकल कॉलेज और एम्स जोधपुर के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने एमडीएम अस्पताल के गेट पर दूध की गाड़ी को रोक लिया और चालक को बाहर आने के लिए कहा।
शिकायत में कहा गया है कि जब ड्राइवर वाहन से बाहर आया, तो आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी। तीन आरोपियों ने उसे वैन के पीछे धकेल दिया, जबकि दो अन्य केबिन में घुस गए और वाहन लेकर चले गए। अपनी शिकायत में ड्राइवर ने कहा कि आरोपियों ने उससे 4,600 रुपये नकद भी छीन लिए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना की पुष्टि की और आरोपियों की पहचान मेडिकल छात्रों के रूप में की। शिकायत मिलने पर, पुलिस ने लूटी गई वैन की तलाश शुरू की और उसे लगभग 5 किमी दूर बरामद किया है, जिसमें दूध की दो क्रेटें गायब थीं।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इन छात्रों ने एडवेंचर के तौर पर अपराध का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, बारिश के दौरान वे किसी वाहन को रोकने की योजना के साथ अपने छात्रावास से अस्पताल के गेट पर आए और सामने से आ रहा दूध वैन चालक इस दुस्साहस का शिकार हो गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच