Rajasthan HC Civil Judge Recruitment 2024: राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती hcraj.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 10, 2024 | 03:29 PM IST | 1 min read
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली : राजस्थान उच्च न्यायालय की तरफ से सिविल जज भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 मई 2024 तक है। उम्मीदवार 9 मई शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Rajasthan hc civil judge recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती 2024 के माध्यम से 222 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें वर्ष 2022 के 83 पद, वर्ष 2023 के 57 पद और वर्ष 2024 के 82 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
Rajasthan HC Civil Judge Recruitment 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री होनी चाहिए
Rajasthan HC Civil Judge Recruitment 2024 Official Website आवेदन शुल्क
राजस्थान न्यायिक सेवा 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 750 रुपये है, और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को केवल 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा तिथि
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सिविल जज भर्ती 2024 प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा जोधपुर एवं जयपुर में आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर जिला मुख्यालयों पर भी परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है।
अगली खबर
]UPSC CMSE 2024 Registration: यूपीएससी सीएमएसई पंजीकरण upsc.gov.in पर शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
UPSC CMSE 2024 Registration: यूपीएससी सीएमएसई पंजीकरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शुरू हो चुका है। पात्र उम्मीदवार आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझकर ही आवेदन करें।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार