REET Exam 2025: राजस्थान बोर्ड एक ही दिन में आयोजित करेगा रीट परीक्षा, शिक्षा विभाग ने की समीक्षा बैठक
Abhay Pratap Singh | November 27, 2024 | 10:13 PM IST | 2 mins read
रीट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू की जा सकती है और एग्जाम फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (REET 2025) एक ही दिन में आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं, रीट एग्जाम 2025 की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने समीक्षा बैठक की।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
राजस्थान बोर्ड ने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि “राजस्थान बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में एक ही दिन में रीट परीक्षा कराई जाएगी।”
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि, “रीट परीक्षा की गोपनीयता और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फरवरी में परीक्षा आयोजन की तैयारियों और अभ्यर्थियों को निकटतम परीक्षा केंद्र आवंटित करने पर जोर दिया गया।”
रीट 2025 परीक्षा को लेकर मंगलवार (26 नवंबर, 2024) को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में आरबीएसई अजमेर के एडमिनिस्ट्रेटर महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जल्द ही राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (REET) की विज्ञप्ति जारी करने पर भी विचार किया गया।
Also read REET Exam Date 2025: फरवरी में होगा रीट 2025 का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, जानें आवेदन तिथि
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2024 से शुरू की जा सकती है। रीट एग्जाम समाप्त होने के लगभग 3 महीने की प्रक्रिया में रीट 2025 आंसर की और रीट 2025 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। साथ ही, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की तिथि भी जारी की जाएगी।
शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने बताया कि, इस बार रीट 2025 के अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में 4 की जगह 5 विकल्प दिए जाएंगे। ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार चारो विकल्प में से कोई भी विकल्प का चयन नहीं करता है, तो उसे पांचवां विकल्प भरना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
आगे बताया गया कि, यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों के उत्तरों में पांचों विकल्प में से एक का भी चयन नहीं किया जाता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, ओएमआर शीट पर रोल नंबर के अलावा अभ्यर्थी की फोटो लगाने पर भी विचार चल रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम