Santosh Kumar | July 1, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार 16 जुलाई तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने परसेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स देख सकते हैं

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जोन-वाइज ग्रुप डी भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। उम्मीदवार अब क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आरआरबी ग्रूप डी स्कोरकार्ड लिंक आज शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगा। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 में, उम्मीदवार अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग-इन करके रिजल्ट देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक लाइव अपडेट
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती अभियान के तहत आयोजित कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट के क्रम के बजाय बढ़ते क्रम में दिए गए हैं। उम्मीदवार 16 जुलाई तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने परसेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज़्ड मार्क्स देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे तालिका में दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करके आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जांच सकते हैं-
क्षेत्र / बोर्ड का नाम | आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक |
|---|---|
आरआरबी अहमदाबाद | rrbahmedabad.gov.in |
आरआरबी अजमेर | rrbajmer.gov.in |
आरआरबी प्रयागराज (इलाहाबाद) | rrbpryj.gov.in |
आरआरबी बैंगलोर | rrbbnc.gov.in |
आरआरबी भोपाल | rrbbhopal.gov.in |
आरआरबी भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in |
आरआरबी बिलासपुर | rrbbilaspur.gov.in |
आरआरबी चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in |
आरआरबी चेन्नई | rrbchennai.gov.in |
आरआरबी गोरखपुर | rrbgorakhpur.gov.in |
आरआरबी गुवाहाटी | rrbguwahati.gov.in |
आरआरबी जम्मू-श्रीनगर | rrbjammu.nic.in |
आरआरबी कोलकाता | rrbkolkata.gov.in |
आरआरबी मालदा | rrbmalda.gov.in |
आरआरबी मुंबई | rrbmumbai.gov.in |
आरआरबी मुजफ्फरपुर | rrbmuzaffarpur.gov.in |
आरआरबी पटना | rrbpatna.gov.in |
आरआरबी रांची | rrbranchi.gov.in |
आरआरबी सिकंदराबाद | rrbsecunderabad.gov.in |
आरआरबी सिलीगुड़ी | rrbsiliguri.gov.in |
आरआरबी त्रिवेंद्रम | rrbthiruvananthapuram.gov.in |
पीडबल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और सीसीएए कैटेगरी के उम्मीदवारों को पीईटी से छूट दी गई है; इसलिए, उनके रोल नंबर इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। पीईटी, डीवी, मेडिकल जांच और आगे की प्रक्रिया संबंधित आरआरसी द्वारा कराई जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी डेट और ई-कॉल लेटर के बारे में जानकारी आरआरसी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। साथ ही, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर भी सूचनाएं भेजी जाएंगी।
आरआरबी ने कहा है कि पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट होने का मतलब नौकरी की गारंटी नहीं है। अगर एप्लीकेशन में दी गई जानकारी किसी भी स्टेज पर गलत पाई जाती है या कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ़ आरआरसी की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर ही अपडेट देखें और नौकरी के बदले पैसे मांगने वाले बिचौलियों से सावधान रहें, क्योंकि रेलवे में भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होती है।