Railway RPF Constable Result 2025: रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 08:48 PM IST | 2 mins read
रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें सीबीटी में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम जारी कर दिया है। आरपीएफ कांस्टेबल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा 2 से 18 मार्च 2025 तक तीन शिफ्टों में आयोजित की गई।
रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें सीबीटी में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पीईटी/पीएमटी के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
पीईटी/पीएमटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा प्रक्रिया के भाग के रूप में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की मेरिट सूची आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 के साथ जारी की जाती है।
RPF Constable Cutoff 2025: आरपीएफ कांस्टेबल कटऑफ जारी
आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 में पीईटी और पीएमटी के लिए चुने गए 42143 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। विषयवार अंकों के साथ आरपीएफ कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2025 20 जून 2025 (शाम 5 बजे) को जारी किया जाएगा।
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 120 अंकों की थी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाता है। परिणाम के साथ आरपीएफ कांस्टेबल कटऑफ भी जारी किया गया है।
सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक पीडीएफ में अलग से जारी किए गए हैं। आगे के चरणों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिंग और श्रेणी के अनुसार आरपीएफ कांस्टेबल कटऑफ नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है-
| वर्ग |
पुरुष कटऑफ |
महिला कटऑफ |
|---|---|---|
|
जनरल |
76.82267 |
73.75247 |
|
एससी |
70.19086 |
66.37005 |
|
एसटी |
65.67731 |
62.27334 |
|
ओबीसी |
74.06154 |
70.17768 |
|
ईडब्ल्यूएस |
71.92622 |
68.89424 |
|
भूतपूर्व सैनिक |
30.14517 |
— |
RPF Constable Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम रेलवे आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- "आरपीएफ कांस्टेबल 2025 सीबीटी रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- आरपीएफ कांस्टेबल पीडीएफ रिजल्ट फाइल पर क्लिक करें।
- आरआरबी आरपीएफ मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
परीक्षा के लिए पंजीकृत 45.30 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से लगभग 22.96 लाख कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए उपस्थित हुए। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे पुलिस बल में कांस्टेबल के 4,208 पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा