Railway Recruitment 2025: रेलवे में 4,232 अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, कक्षा 10वीं पास करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | January 6, 2025 | 07:51 AM IST | 2 mins read
आरआरबी अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2025 है।
आरआरबी अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 4,232 प्रशिक्षुओं की भर्ती करेगा, जिनमें एयर कंडीशनिंग, बढ़ई, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पेंटर, वेल्डर सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं। आवेदन के लिए कैंडिडेट को आधार कार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट, आईटीआई डिप्लोमा और पासपोर्ट साइज की फोटो की आवश्यकता होगी।
RRB Apprentice Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र हो।
- आयु सीमा - आवेदकों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 28 दिसंबर, 2024 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आरआरबी प्रशिक्षु भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी जैसे एससी/ एसटी/ पीएच और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
रेलवे अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7,700 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Railway Apprentice Recruitment 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नया पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल