Rahul Gandhi ने छात्रों में बढ़ती आत्महत्या दर पर जताई चिंता, लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
Press Trust of India | August 31, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
राहुल गांधी ने कहा, "मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं - समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाएं, सवाल पूछें - डरें नहीं! मैं आपके साथ खड़ा हूं
नई दिल्ली: लोकसभा में आज (31 अगस्त) विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर आधारित एक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आत्महत्या गंभीर चिंता का विषय है और सरकार से अपेक्षा की कि वह युवाओं के लिए नई योजनाएं बनाकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करे।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के आधार पर, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में छात्रों की आत्महत्याओं में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल आत्महत्याएं हर साल 2 प्रतिशत बढ़ रही हैं, जबकि छात्रों की आत्महत्याओं में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, छात्रों की आत्महत्या के मामलों की “कम रिपोर्टिंग” की संभावना है।
छात्रों में आत्महत्या की संख्या में वृद्धि
राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर लिखा, "देश में युवाओं में आत्महत्या की दर बेहद दुखद और चिंता का विषय है। पिछले 10 सालों में 0-24 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 58.20 करोड़ से घटकर 58.10 करोड़ हो गई है, वहीं छात्रों में आत्महत्या की संख्या 6,654 से बढ़कर 13,044 हो गई है।"
राहुल गांधी का कहना है, "भारत आज दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, लेकिन दुख की बात है कि युवाओं को सुविधाओं की जगह कठिनाइयां और मजबूरियां मिल रही हैं। यह सामाजिक, आर्थिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है।"
'पेपर लीक, भ्रष्टाचार से परेशान छात्र'
राहुल ने दावा किया कि आज के छात्र बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार, महंगी शिक्षा, सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक असमानता, माता-पिता के दबाव जैसी असंख्य समस्याओं से जूझते हुए सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, "मैं सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वह छात्रों और युवाओं के लिए इस कठिन रास्ते को आसान बनाने के लिए हर संभव योजना बनाए, उनके मार्ग में बाधाएं पैदा करने के बजाय उनका समर्थन करे। मैं छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे उन्हें मानसिक समर्थन और प्रोत्साहन दें।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं - समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाइए, सवाल पूछिए, अपने अधिकारों की मांग कीजिए - डरिए मत! मैं आपके साथ खड़ा हूं और आपको आपके अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ता रहूंगा।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें