Santosh Kumar | June 16, 2026 | 04:44 PM IST | 1 min read
इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित नीट प्रश्न पत्र लीक प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। गहलोत ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम में छात्रों को शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही है। गहलोत ने दावा किया कि 17 जून को प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में छात्र इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित नीट प्रश्न पत्र लीक प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। गहलोत ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, ''भाजपा कार्यक्रम को लेकर बौखला गई है और कोटा सांसद ओम बिरला के कार्यालय से फोन कर कोचिंग संस्थान, पेइंग गेस्ट व गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहां से कोई छात्र कार्यक्रम में न जाए।''
Also readTelegram Ban: नीट यूजी की पुन: परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध
उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।''
राहुल गांधी 17 जून को कोटा का दौरा करेंगे। यह दौरा कांग्रेस के प्रश्न पत्र लीक, बेरोजगारी और छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। इस आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के कोटा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से आगामी 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करके छात्रों से धोखाधड़ी की थी।
Press Trust of India