Punjab Police Recruitment 2025: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 1,746 पदों पर निकली भर्ती; 21 फरवरी से आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 01:03 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के 1,746 पदों पर भर्ती निकाली है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Punjab Police Recruitment 2025 Notification: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने वाले भूतपूर्व सैनिकों के लिए कम से कम मैट्रिकुलेशन की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, उम्मीदवार पंजाबी विषय के साथ मैट्रिकुलेशन या पंजाब सरकार द्वारा अनुमोदित समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए।
Punjab Police Constable Apply Online: आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च है।
Punjab Police Constable Salary: कुल रिक्तियां और चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 1,746 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) को शामिल किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 19,900 रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।
Punjab Police Constable 2025 Form Date: शारीरिक मानक
पंजाब पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2025 के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) होनी चाहिए। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Punjab Police Vacancy 2025 Last Date: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले punjabpolice.gov.in पर विजिट करें और फिर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें। अब, पंजाब पुलिस कांस्टेबल आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा