Trusted Source Image

Punjab Police Constable Exam 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट घोषित, एडमिट कार्ड जल्द

Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read

पंजाब पुलिस में जिला और आर्म्ड कैडर के कुल 3,298 कांस्टेबल पदों के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

पंजाब पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, कांस्टेबल पदों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
पंजाब पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, कांस्टेबल पदों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने जिला और आर्म्ड कैडर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा 1 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे।

पंजाब पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, कांस्टेबल पदों के लिए यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन 6 मार्च 2026 को प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस अभियान के तहत कुल 3,298 पदों को भरा जाना है, जिसमें जिला कैडर (District Cadre) के 2,522 पद और आर्म्ड कैडर (Armed Cadre) के 776 पद शामिल हैं।

Punjab Police Constable 2026 Admit Card: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। विभाग ने उम्मीदवारों को सख्त सलाह दी है कि वे परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए नियमित रूप से पंजाब पुलिस के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर विजिट करते रहें।

Punjab Police Constable Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट में दो अलग-अलग पेपर होते हैं, जिन्हें कैंडिडेट की जानकारी और स्किल्स को परखने के लिए बनाया गया है। हर पेपर का एग्ज़ाम पैटर्न और समय अलग-अलग होता है, इसलिए कैंडिडेट को उसी हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, सीबीटी और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

सीबीटी दो पेपर में होता है - पेपर I और पेपर II। पेपर I में 100 MCQ होते हैं और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है, जबकि

पेपर II में 50 MCQ होते हैं और यह 1 घंटे का होता है। यह पंजाबी योग्यता परीक्षा है, अनिवार्य है और उम्मीदवारों को इस पेपर में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे, लेकिन प्राप्त अंकों को समग्र योग्यता के लिए नहीं माना जाएगा। इस पूरी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कैंडिडेट को पेपर II में कम से कम 50 मार्क्स लाने होंगे।

Also read UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित

Punjab Police Constable 2026: चयन प्रक्रिया

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। अंतिम चयन कुल प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होता है।

  1. पहला चरण - कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)
  2. दूसरा चरण - शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
  3. तीसरा चरण - मेडिकल टेस्ट
  4. चौथा चरण - दस्तावेज सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications