Punjab & Sind Bank LBO Result 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती रिजल्ट जारी, इंटरव्यू डेट जल्द
Saurabh Pandey | July 21, 2026 | 04:50 PM IST | 2 mins read
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा का 2026 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। इसके तहत कुल 1,000 लोकल बैंक ऑफिसर की भर्ती की जानी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होंगे। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा के 70% मार्क्स और इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के 30% के आधार पर होगा।
Punjab and Sind Bank Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।
- अब "Recruitment" या "Careers" सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद "Punjab and Sind Bank LBO Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसमें अपना रोल नंबर खोजें।
- अंत में रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
Punjab and Sind Bank LBO Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी
- परीक्षा का नाम
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- सेक्शन के अनुसार अंक
- कुल अंक
- कट-ऑफ अंक
- अगले चरण के लिए निर्देश
Punjab and Sind Bank LBO Result 2026: आवश्यक दस्तावेज
- शैक्षिक प्रमाण-पत्र
- पहचान का प्रमाण
- श्रेणी प्रमाण-पत्र
- निवास प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
- परिणाम/स्कोरकार्ड की कॉपी
Punjab and Sind Bank LBO Result 2026: रिजल्ट के बाद आगे के चरण
पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) भी देनी होगी। इसमें उम्मीदवार की उस राज्य की स्थानीय भाषा की जानकारी को परखा जाता है जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। यह परीक्षा अनिवार्य है और इसमें राज्य की भाषा को पढ़ना, लिखना और समझना शामिल है।
Also read UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी
Punjab and Sind Bank LBO Result 2026: ईमेल के जरिए मिलेगी इंटरव्यू की डेट
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू के विस्तृत कॉल लेटर, संबंधित उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से भेजे जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ईमेल इनबॉक्स चेक करते रहें। इंटरव्यू की तारीख की जानकारी केवल ईमेल के जरिए दी जाएगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और पहचान पत्र तैयार रखने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल