PSPCL JE Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | March 1, 2024 | 11:40 AM IST | 1 min read
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 मार्च को समाप्त हो जाएगी।
नई दिल्ली : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड या पीएसपीसीएल में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती की प्रकिया आज यानी 1 मार्च को समाप्त हो जाएगी। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक बिजली विभाग की इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो आज उनके लिए आखिरी मौका है। आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया 09 फरवरी 2024 से चल रही है।
रिक्तियों का विवरण
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 544 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
- जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल - 378 पद
- जूनियर इंजीनियर/सब-स्टेशन - 112 पद
- जूनियर इंजीनियर/सिविल - 54 पद
PSPCL JE Recruitment 2024 आयुसीमा
पीएसपीसीएल जेई भर्ती 2024 उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी और पीडब्ल्यूडी को छोड़कर) के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये+216 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1416 रुपये होगा।जबकि एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये+135 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 885 रुपये होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
अगली खबर
]BPSC BHO Recruitment 2024: बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती आज से शुरू, bpsc.bih.nic.in पर करें आवेदन
BPSC BHO Recruitment 2024: बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती आज से शुरू, bpsc.bih.nic.in पर करें आवेदन bpsc-block-horticulture-officer-recruitment-2024-registration-starts-toady-1-march-check-posts-fee-exam-dates
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल