Trusted Source Image

PSEB 10th Result 2026: पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे होगा जारी, pseb.ac.in पर कर सकेंगे चेक

Santosh Kumar | May 11, 2026 | 09:48 AM IST | 1 min read

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी करेगा।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। पीएसईबी 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग वेबसाइट और ऐप जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर भी घोषित किया जाएगा।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी करेगा। परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।

PSEB 10th Result 2026: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?

छात्र नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से देख सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करें और डाउनलोड कर लें।

Also readHPBOSE 10th Topper List 2026: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कांगड़ा के अनमोल ने किया टॉप, लिस्ट जारी

Punjab Board 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट

घोषणा के बाद, छात्र इन वेबसाइटों पर पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • pseb.ac.in/results.html
  • pseb.ac.in
  • punjab.indiaresults.com
  • digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

जिन छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिलेंगे, वे स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications