Trusted Source Image

पटियाला में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं की आत्महत्या के अपुष्ट दावों को लेकर विरोध प्रदर्शन

Press Trust of India | September 26, 2026 | 03:19 PM IST | 1 min read

प्रशासन ने कहा कि कुछ छात्रों द्वारा किए जा रहे अपुष्ट दावों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार रात परिसर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने महिला छात्रावास से कथित तौर पर चीखने की आवाजें आने संबंधी खबरों पर भी सवाल उठाए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
छात्रों ने महिला छात्रावास से कथित तौर पर चीखने की आवाजें आने संबंधी खबरों पर भी सवाल उठाए। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

पटियाला: पंजाब के पटियाला में राजपुरा के पास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में दो छात्राओं के आत्महत्या करने के अपुष्ट दावों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, चितकारा विश्वविद्यालय प्रशासन ने आत्महत्या की किसी भी घटना से इनकार करते हुए छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

प्रशासन ने कहा कि कुछ छात्रों द्वारा किए जा रहे अपुष्ट दावों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार रात परिसर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।

पुलिस के वाहन को नुकसान पहुंचाया गया

इस दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर पंजाब पुलिस के एक गश्ती वाहन को नुकसान पहुंचाया। वाहन को हुए कथित नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो छात्राओं से जुड़े आरोपों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस को उनकी ओर से एक शिकायत मिली है।

Also readRajasthan Pre DElED Fee Refund: राजस्थान प्री-डीएलएड फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 12 अक्टूबर

छात्रावास से कथित तौर पर चीखने की आवाजें

छात्रों ने महिला छात्रावास से कथित तौर पर चीखने की आवाजें आने संबंधी खबरों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को इस घटना की जानकारी थी।

चितकारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा (सेवानिवृत्त) ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ये सब अफवाह है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications