Rojgar Mela: रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 71000 नियुक्ति पत्र, बोले- 10 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Saurabh Pandey | December 23, 2024 | 01:23 PM IST | 2 mins read
देशभर में 45 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें 71 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्तों को 71,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे हैं। इस मौके पर वर्चुअली सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं कल देर रात कुवैत से लौटा हूं। वहां मेरी भारत के युवाओं और प्रोफेशनल्स से लंबी मुलाकात हुई।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने के बाद मेरा पहला कार्यक्रम यहां के युवाओं के साथ हो रहा है। यह बहुत ही सुखद अवसर है कि आज देश के हजारों युवाओं के जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है। आपकी कई वर्षों की मेहनत सफल हुई है। पीएम मोदी ने सभी युवाओं को उनके अच्छे भविष्य के लिए बधाई दी हैं।
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछले एक या डेढ़ साल में लगभग 10 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी है, यह एक रिकॉर्ड है। पीएम मोदी ने कहा कि चयनित सभी युवा नई सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे युवा पा ना सकें।
इन विभागों में शामिल होंगे चयनित युवा
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक की नीतियां - मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया - युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
Also read SSC MTS Result 2024 Live: एसएससी एमटीएस रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, स्कोरकार्ड लिंक, कटऑफ
रोजगार मेले की पहल वर्ष 22 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई थी। पीएम मोदी ने 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान का उद्घाटन किया था। पिछले साल रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। वर्ष 2024 में 12 फरवरी को भी रोजगार मेला आयोजित किया गया था, जिसमें 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया था
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी