Trusted Source Image

CBSE Compartment Exams 2025: सीबीएसई बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित, 30 मई से जमा होंगे फॉर्म

Santosh Kumar | May 27, 2025 | 07:35 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई बोर्ड 2025 कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं। परिणाम 13 मई को घोषित किए गए।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 मई 2025 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 मई 2025 से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका साबित हो सकती है, जिनके कम अंक आए हैं या जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। बोर्ड 15 जुलाई से सीबीएसई कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा और 15 जुलाई को कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।

New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027 

CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science

Chapter-wise Ques: Science | Maths | PYQ's | Formula & Notes: Science | Maths

Mid Term Question Paper: English | Maths | Social Science | Science

सीबीएसई बोर्ड 2025 कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए।

CBSE Compartment Exams 2025: आवेदन की लास्ट डेट

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 मई 2025 से शुरू होगी। छात्र ऑनलाइन या अपने स्कूलों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से फॉर्म भर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी है।

प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि नियमित छात्रों के आवेदन उनके संबंधित स्कूलों द्वारा जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 जून है।

Also readCBSE: हांगकांग विश्वविद्यालय सीबीएसई टॉप टैलेंट को फुल-राइड स्कॉलरशिप देगी, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानें

सीबीएसई बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा शुल्क

विलंब शुल्क के साथ सीबीएसई कम्पार्टमेंट फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 और 19 जून तक जारी रहेगी। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये जमा करने होंगे; भारत के बाहर के उम्मीदवारों को प्रति विषय 2000 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा नेपाल के उम्मीदवारों को सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी देरी से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र भरने का शुल्क 2000 रुपये है।

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कक्षा 10 के छात्र मुख्य परीक्षा में विषय बदलकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं, जैसे वे मानक गणित के बजाय बेसिक गणित ले सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications