PNB LBO Result 2026: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, एलएलपीटी, इंटरव्यू डेट्स जानें
Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 07:46 PM IST | 2 mins read
बैंक ने स्पष्ट किया है कि LLPT परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय LLPT का विकल्प चुना है। जो 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ने का वैलिड दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।
नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने लोकल बैंक ऑफिसर्स भर्ती रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑनलाइन लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड कर देख सकते हैं कि उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।
पंजाब नेशनल बैंक एलबीओ भर्ती 750 लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए है। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों (एलएलपीटी और इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।
PNB LBO Result 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
पीएनबी एलबीओ 2026 परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। यदि वे किसी भी सेक्शन में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, भले ही उनका कुल स्कोर अधिक हो। प्रत्येक श्रेणी के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं-
|
कैटेगरी
|
सेक्शनवाइज न्यूनतम अंक
|
|
सामान्य, ईडब्ल्यूएस
|
अधिकतम अंकों का 40 प्रतिशत
|
|
एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी
|
अधिकतम अंकों का 35
प्रतिशत
|
चयन प्रक्रिया के अगले चरण डेटवाइज
पीएनबी एलबीओ 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद, एलएलपीटी और पर्सनल इंटरव्यू का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए इन चरणों में उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होगा, जो निम्नलिखित है-
- स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) - 2 मई 2026 (शनिवार)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) - 3 मई 2026 (रविवार) से 5 मई 2026 (मंगलवार) तक।
- जिन उम्मीदवारों को LLPT परीक्षा में शामिल होना है, उनका इंटरव्यू 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) के नियम
बैंक ने स्पष्ट किया है कि LLPT परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय LLPT का विकल्प चुना है। जो 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ने का वैलिड दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।
इंटरव्यू और LLPT के लिए विस्तृत निर्देश, रिपोर्टिंग समय और गाइडलाइन्स उम्मीदवार के कॉल लेटर पर अंकित होंगे। इसे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा।
अगली खबर
]MP Police Admit Card 2026: एमपी पुलिस सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, 29 अप्रैल को एग्जाम
एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर चरण 2 की परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपने एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार