PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, pnbindia.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 1, 2024 | 03:55 PM IST | 1 min read
पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन टेस्ट कुल 100 अंकों के लिए होगा और इसके लिए 1 घंटे का समय उम्मीदवारों को दिया जाएगा।
नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2024 तक है।
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से कुल 2700 रिक्तियों को भरा जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा फिर स्थानीय भाषा की परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अपरेंटिसशिप की कुल अवधि अनुबंध की तिथि से एक वर्ष की होगी।
PNB Apprentice Recruitment 2024 आयुसीमा
पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
PNB Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 944 रुपये, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 472 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
PNB Apprentice Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी ऑनलाइन टेस्ट को पास करने के लिए उम्मीदवारों को इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। यह परीक्षा कुल 100 अंकों और कुल 1 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक अपरेंटिस परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी/हिंदी भाषा में सेट किया जाएगा।
PNB Apprentice Recruitment 2024: स्टाइपेंड
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयनित ग्रामीण/अर्ध-शहरी के उम्मीदवारों को 10000 रुपये, शहरी क्षेत्र के लिए 12000 रुपये और मेट्रो सिटी के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड को तौर पर दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र