Saurabh Pandey | November 14, 2025 | 05:49 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में ग्रुप बी और सी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ ने ग्रुप बी और ग्रुप सी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in के माध्यम से PGIMER चंडीगढ़ ग्रुप बी, सी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ग्रुप बी, सी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ग्रुप बी और सी पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 और 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले सबी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
Also read FMGE December 2025: एफएमजीई दिसंबर पंजीकरण natboard.edu.in पर शुरू, परीक्षा तिथि जानें
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और पंजाब के संगरूर स्थित पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के लिए विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर कुल 114 रिक्तियों को भरना है।