PGCIL Recruitment 2024: पीजीसीआईएल ट्रेनी भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 19 नवंबर तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | November 12, 2024 | 09:02 PM IST | 2 mins read
डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार भी ऊपरी आयु सीमा में आयु में छूट पाने के हकदार हैं।
नई दिल्ली : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पीजीसीआईएल ने डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा 19 नवंबर तक आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार भी ऊपरी आयु सीमा में आयु में छूट पाने के हकदार हैं।
PGCIL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
पीजीसीआईएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल और सिविल), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। असिस्टेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।
PGCIL Trainee Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
पावरग्रिड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा/इलेक्ट्रिकल पावर/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर सिस्टम इंजीनियरिंग/पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) ट्रेड का डिप्लोमा 70 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। वहीं डिप्लोमा ट्रेनी सिविल डीटीसी के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए।
PGCIL Trainee Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
पीजीसीआईएल परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। कुल 170 अंकों के लिए 170 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक के हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन 1/4 होगा, जबकि परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है।
PGCIL trainee Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
पीजीसीआईएल भर्ती 2024 के लिए डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी पदों के लिए कुल 802 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। नीचे रिक्तियों की संख्या पोस्ट-वार देख सकते हैं।
- डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) - 100 पद
- डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) - 20 पद
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) - 40 पद
- जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एफ एंड ए) - 25 पद
- असिस्टेंट ट्रेनी (एफ एंड ए) - 610 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल