PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए आवेदनों की संख्या 3 करोड़ के पार पहुंची, 11 जनवरी लास्ट डेट
Saurabh Pandey | January 1, 2026 | 09:04 AM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा सरकार की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पहल का एक अभिन्न अंग है, जिसका उद्देश्य युवा छात्रों में परीक्षा संबंधी चिंता को कम करना और तनावमुक्त तैयारी को बढ़ावा देना है।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026 कार्यक्रम के नौवें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 3,06,55,280 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसमें छात्र, अभिभावक और शिक्षक शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है।
परीक्षा पे चर्चा 2026 के नौवें एडिशन के लिए अब तक 2,85,96,651 विद्यार्थी, 17,08,703 शिक्षक और 3,49,926 अभिभावकों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा, क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट अभी दूर है।
यह एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करते हैं, परीक्षा के तनाव को दूर करते हैं और प्रभावी रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
PPC 2026 Registration: आवेदन की कैटेगरी
पीपीसी 2026 के लिए पंजीकरण MyGov Innovate प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन चल रहा है। इच्छुक प्रतिभागी तीन श्रेणियों में से किसी एक के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं-
छात्र - कक्षा 6 से 12 तक
शिक्षक - मान्यता प्राप्त विद्यालयों से
माता-पिता/अभिभावक - विद्यालय जाने वाले बच्चों के माता-पिता/अभिभावक
पिछले वर्ष प्राप्त आवेदनों की संख्या
वर्ष 2025 में, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर 3.53 करोड़ पंजीकरण प्राप्त हुए थे, जो इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। यह पहल लगातार बढ़ रही है और पूरे भारत में लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों तक पहुंच रही है। इस बार यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है, जो एक रिकॉर्ड होगा।
परीक्षा पे चर्चा क्या है?
परीक्षा पे चर्चा सरकार की ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पहल का एक अभिन्न अंग है, जिसका उद्देश्य युवा छात्रों में परीक्षा संबंधी चिंता को कम करना और तनावमुक्त तैयारी को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम भारत भर के स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष संवाद में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र