Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा में प्रतिभागियों के चयन के लिए प्रतियोगिता शुरू, लास्ट डेट 14 जनवरी
Abhay Pratap Singh | December 18, 2024 | 03:52 PM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा व शिक्षा से संबंधित उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए संवाद करते हैं।
नई दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा 2025 (Pariksha Pe Charcha 2025) कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के चयन के लिए 14 दिसंबर, 2024 से innovateindia1.mygov.in पर एक ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकते हैं।
परीक्षा पे चर्चा (PCC) प्रोग्राम एक वार्षिक संवादात्मक कार्यक्रम है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा व शिक्षा से संबंधित उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए संवाद करते हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2025 के तहत आयोजित एमसीक्यू प्रतियोगिता में भाग लेने की लास्ट डेट 14 जनवरी, 2025 तय की गई है।
अगले साल यानी जनवरी 2025 में परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का 8वां संस्करण पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत मंडपम, नई दिल्ली में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना, प्रभावी तैयारी तकनीकों को बढ़ावा देना और शिक्षा व व्यक्तिगत विकास के लिए संतुलित दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है।
परीक्षा पे चर्चा 2025 की तैयारी के लिए स्कूलों को इस पहल को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने और ऑनलाइन प्रतियोगिता के बारे में जागरूकता पैदा करने की सलाह दी गई है। स्कूलों को एमसीक्यू प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहिए। #PPC2025 का उपयोग करके अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्कूल जानकारी साझा कर सकते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025: पुरस्कार
पीपीसी 2025 के विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:
- पीपीसी में भागीदारी - विजेताओं को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का मौका दिया जाएगा।
- प्रशंसा प्रमाण पत्र - प्रत्येक विजेता को मान्यता के प्रतीक के रूप में एक प्रमाण-पत्र प्राप्त होगा।
- विशेष बातचीत - विजेताओं में से चुने गए छात्रों के एक समूह को प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने और अपने सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।
- डिजिटल स्मारिका - इन प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के साथ हस्ताक्षरित तस्वीर वाली एक डिजिटल स्मारिका (Digital Souvenir) भी मिलेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार