Trusted Source Image

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का कल आयोजन, जानिए प्रोग्राम का समय, प्रसारण की डीटेल

Santosh Kumar | January 28, 2024 | 05:57 PM IST | 1 min read

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की मेजबानी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम करेगा। इस कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण किए गए।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का कल आयोजन (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का कल आयोजन (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का 7वां संस्करण कल यानी 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की मेजबानी प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश के करोड़ों युवाओं को संबोधित करेंगे।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल पीपीसी (परीक्षा पे चर्चा) कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में देश के करोड़ों परीक्षा वॉरियर भाग लेते हैं।

'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha) की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। तब से हर साल यह कार्यक्रम कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष 31.24 लाख छात्रों, 5.60 लाख शिक्षकों और 1.95 लाख अभिभावकों ने इसमें भाग लिया था।

Also readPariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण, मंत्रालय ने दी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि 'परीक्षा पे चर्चा' (पीपीसी) परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने और युवा कैसे परीक्षा के खराब नतीजों से उबर सकें, इससे जुड़ी एक पहल है। इस साल यह कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होगा।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप डीडी नेशनल, डीडी न्यूज पर देख सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो मीडियम, पीएमओ की वेबसाइट MyGov.in और MoE के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव जैसे रेडियो चैनलों पर देखा जा सकता है।

इस कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha 2024) के जरिए 3000 प्रतिभागियों को पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के लिए चुने गए प्रतिभागियों को एक 'परीक्षा पे चर्चा' किट मिलेगी, जिसमें "परीक्षा वॉरियर" पुस्तक और प्रधान मंत्री द्वारा एक प्रमाण पत्र शामिल है। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किए गए थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications