Trusted Source Image

Paper Leak: पेपर लीक आतंकवाद और नक्सलवाद से बड़ी समस्या, सरकार इसका खात्मा करेगी - अनुराग ठाकुर

Press Trust of India | July 28, 2026 | 10:50 PM IST | 2 mins read

भाजपा सांसद ने कहा कि छात्रों के आंदोलन में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लिया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/@ianuragthakur)
सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लिया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/@ianuragthakur)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि परीक्षाओं में धांधली और प्रश्नपत्र लीक आतंकवाद और नक्सलवाद से भी बड़ी समस्या है और मोदी सरकार ही इसका खात्मा करेगी। उन्होंने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि विपक्ष शासित राज्यों में पेपर लीक हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल उनका उल्लेख नहीं करते।

ठाकुर ने कहा, “परीक्षा में धांधली और पेपर लीक किसी आतंकवाद और माओवाद से बड़ी समस्या है। युवाओं से कहना चाहता हूं कि इस मर्ज का इलाज भी मोदी सरकार की करेगी... मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया और अब पेपर लीक को भी हम (सरकार) ही खत्म करेंगे।”

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कि जब कांग्रेस नेता को लगा कि युवा उन्हें पूछ नहीं रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर लेट गए। ठाकुर ने कहा, “मैं राहुल गांधी की प्रधानमंत्री आवास जाने की तड़प समझ सकता हूं। अंदर जाने का मौका नहीं मिला तो बाहर ही लेट गए। आपको अंदर जाने का कभी मौका नहीं मिलेगा।”

Also readCJP Withdraws Protest: आंदोलनकारी छात्रों की नए शिक्षा मंत्री से 3 मांगें, कहा - शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाएं

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज युवाओं से सीधा जुड़े हुए हैं और युवा उनसे सीधे जुड़ते हैं। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता आज भी कायम है, इसलिए देश की जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “वह मंद-मंद मुस्कुरा कर बोलती हैं और गुमराह करती हैं तथा अपनी पुरानी सरकारों पर पर्दा डालने का प्रयास करती हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रियंका ने एक शिक्षाविद् के बारे में कहा कि वह गौमूत्र विशेषज्ञ हैं। जिस पर दुनिया शोध कर रही है, कांग्रेस उसका मजाक बनाती है। कांग्रेस हमारी संस्कृति और वैज्ञानिकों को हमेशा मजाक बनाती है।”

ठाकुर ने कहा कि यह संशोधन कानून एक नजीर बनेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि छात्रों के आंदोलन में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर कुछ टिप्पणियां की, जिसको लेकर पार्टी सांसदों ने विरोध दर्ज कराया। ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राज्य का लोक सेवा आयोग एक जाति का आयोग बनकर रह गया था। उन्होंने दावा किया कि सपा नकल करने वालों की पक्षधर पार्टी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications