Operation Sindoor: भारत-पाक तनाव के बीच यूजी, पीजी परीक्षाएं रद्द होने की खबर को यूजीसी ने फेक, मनगढ़ंत बताया
Saurabh Pandey | May 9, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
यूजीसी के नाम से एक मनगढ़ंत सार्वजनिक नोटिस प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि युद्ध की स्थिति के कारण सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को घर लौटने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कुछ शरारती तत्वों ने देशभर के कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर की परीक्षाएं रद्द होने की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया है। हालांकि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
यूजीसी के नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी के नाम से एक फर्जी सार्वजनिक नोटिस प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि युद्ध की स्थिति के कारण सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को घर लौटने की सलाह दी गई है। यूजीसी ने कहा है कि यह नोटिस पूरी तरह से मनगढ़ंत और भ्रामक है।
यूजीसी के नाम से जारी फेक नोटिस में कहा गया है कि मई, 2025 में निर्धारित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणन स्तर की सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा के हित में जल्द से जल्द अपने घर लौट जाएं।
यूजीसी ने नोटिस को बताया फेक
यूजीसी के नाम से एक मनगढ़ंत सार्वजनिक नोटिस प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि युद्ध की स्थिति के कारण सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को घर लौटने की सलाह दी गई है।
यूजीसी ने पुष्टि की है कि यह नोटिस फर्जी है। यूजीसी की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है। सभी आधिकारिक अपडेट केवल यूजीसी की वेबसाइट और यूजीसी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर हैं। ऐसी गलत सूचना फैलाना दंडनीय अपराध है।
यूजीसी ने छात्रों को आगाह किया है कि फर्जी सूचनाओं के झांसे में न आएं। सतर्क रहें और केवल आधिकारिक यूजीसी स्रोतों का अनुसरण करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम