ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण ongcindia.com पर शुरू, ऐसे करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 5, 2024 | 03:07 PM IST | 1 min read
ओएनजीसी ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
नई दिल्ली : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी ओएनजीसी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओएनजीसी ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2024 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 2237 पदों को भरना है।
ONGC Apprentice Recruitment 2024: आयु सीमा
ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। आऱक्षित वर्ग के उम्मीदवारो को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ONGC Apprentice Recruitment 2024: क्षेत्रवाइज रिक्तयों का विवरण
ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 2237 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों की क्षेत्रवाइज संख्या नीचे देख सकते हैं।
- उत्तरी क्षेत्र - 161 पद
- मुंबई सेक्टर - 310 पद
- पश्चिमी क्षेत्र - 547 पद
- पूर्वी क्षेत्र - 583 पद
- दक्षिणी क्षेत्र - 335 पद
- सेंट्रल सेक्टर - 249 पद
ONGC Apprentice Recruitment 2024: अप्रेंटिस स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस 9,000 रुपये
- डिप्लोमा अप्रेंटिस 8,050 रुपये
- ट्रेड अप्रेंटिस 7,000 रुपये
- ट्रेड अप्रेंटिस 7,700 रुपये
- ट्रेड अप्रेंटिस 8,050 रुपये
अगली खबर
]UP Police Constable Result 2024: अक्टूबर के अंत तक जारी हो यूपी पुलिस भर्ती परिणाम; सीएम योगी का निर्देश
यूपीपीबीपीबी ने 60 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार