UP Police Constable Result 2024: अक्टूबर के अंत तक जारी हो यूपी पुलिस भर्ती परिणाम; सीएम योगी का निर्देश

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। (इमेज-X/@myogioffice)यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। (इमेज-X/@myogioffice)

Santosh Kumar | October 5, 2024 | 09:10 AM IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी कर सकता है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं। यूपीपीबीपीबी ने 60 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। शिक्षकों, व्यापारियों, डॉक्टरों आदि विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें की जाएं और उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जाए।

Background wave

UP Police Constable Result 2024: अगस्त में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 यूपीपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक पोर्टल के जरिए इसे चेक कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सभी तिथियों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 19 सितंबर तक का समय दिया गया था।

Also readUP Police Recruitment 2024: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 40,000 सिपाहियों की नई भर्ती का किया ऐलान

UP Police Constable Result Date: चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।

इसके बाद भर्ती बोर्ड अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दें।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 40,000 नई भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 10,000 केवल महिलाओं के लिए होंगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications