NVS Non Teaching Recruitment 2024: एनवीएस में नॉन टीचिंग के 1377 पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 09:54 PM IST | 2 mins read
एनवीएस गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय समिति (एनवीएस) की ओर से महिला स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, मेस हेल्पर सहित अन्य 1,377 नॉन टीचिंग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट को रिक्त पद, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और पात्रता मानदंड सहित अन्य संबंधित जानकारी पढ़ लेनी चाहिए।
एनवीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित (रिजर्व) कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। आवेदन फार्म भरते समय कैंडिडेट ऑनलाइन मोड में शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
महिला स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन के लिए 1500 रुपये व अन्य सभी पदों पर भर्ती के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
एनवीएस भर्ती 2024 के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। संबंधित विषय में स्नातक/ मास्टर डिग्री/ इंटरमीडिएट/ आईटीआई/ हाईस्कूल/ बीई/ बी.टेक की डिग्री उम्मीदवार के पास होनी चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
NVS Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार एनवीएस भर्ती 2024 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं-
- सबसे पहले एनवीएस की वेबसाइट nvs.ntaonline.in पर जाएं।
- इसके बाद, ‘New Candidate Register Here’ पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिशन के लिए निर्देश और प्रक्रिया पढ़ें।
- कैंडिडेट वेरीफिकेशन करें और नीचे पोर्टल पर सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए विकल्प पर विजिट करें।
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड कर शुल्क कर भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच