Saurabh Pandey | February 13, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।

नई दिल्ली : उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (यूओयू) ने दिसंबर 2025 के शीतकालीन सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकित छात्र आगामी परीक्षा से पहले विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल uou.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एडमिट कार्ड मास्टर प्रोग्राम (वार्षिक/सेमेस्टर), संशोधित बैचलर और एनईपी संशोधित बैचलर प्रोग्राम (मुख्य/बैक/सुधार), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए अब आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है।
विश्वविद्यालय ने इन सभी कार्यक्रमों के लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दी है, और एडमिट कार्ड जारी होने से अब छात्र परीक्षा से पहले अपनी तैयारियां पूरी कर सकते हैं।
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी शीतकालीन परीक्षा के लिए दिसंबर 2025 सत्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय एवं तिथि आदि की जानकारी चेक कर लें।
इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाना होगा। बगैर एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, ताकि अंतिम समय में आपको कोई परेशानी न हो।
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट परीक्षाओं के उम्मीदवारों को अपना प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा।
एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसा कोई वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लाएं। जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वैलिड एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।