Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 08:12 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 8 अप्रैल शिफ्ट 2 परीक्षा 2024 में गणित सेक्शन में अधिकतर प्रश्न कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित थे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 8 अप्रैल 2024 शिफ्ट 2 परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली है। जेईई मेन सेकेंड शिफ्ट 8 अप्रैल की परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। जेईई मेन शिफ्ट 2 और शिफ्ट 1 पेपर में कठिनाई का स्तर समान बताया गया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी एनालिसिस में बताया गया कि जेईई मुख्य 8 अप्रैल द्वितीय पाली की परीक्षा में तीनों सेक्शन गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी में फिजिक्स सबसे आसान रही। जबकि गणित सेक्शन लंबा और कठिन था। वहीं, केमिस्ट्री सेक्शन फिजिक्स की अपेक्षा कम आसान थी।
रसायन विज्ञान सेक्शन में अधिकतर प्रश्न आसान और कार्बनिक रसायन विज्ञान से कुछ भ्रमित करने वाले प्रश्न पूछे गए थे। अधिकतर प्रश्न सैद्धांतिक प्रकृति के थे। इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, बायोमोलेक्युलस, इक्विलिब्रियम और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री-सम बेसिक प्रिंसिपल एंड टेक्निक जैसे प्रमुख चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में लगभग सभी चैप्टर्स को समान रूप से शामिल किया गया था। पेपर में रसायन विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में एनसीईआरटी की भूमिका महत्वपूर्ण थी।
जेईई मेन 8 अप्रैल सेकेंड शिफ्ट के पेपर में फिजिक्स सबसे आसान रही। पेपर में मुख्य रूप से मैकेनिक्स के प्रश्न पूछे गए थे। यांत्रिकी के अलावा, तरंग, चुंबकत्व, आधुनिक भौतिकी से भी प्रश्न शामिल थे। सुबह की पाली के पेपर की तुलना में द्वितीय पाली में फिजिक्स के प्रश्न आसान थे। फिजिक्स सेक्शन में अधिकतर प्रश्न कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।
छात्रों ने बताया कि शिफ्ट 2 पेपर में गणित सेक्शन लंबा और कठिन था। इस पाली में कैलकुलस चैप्टर से कम प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, पेपर में वेक्टर और 3डी से अधिक प्रश्न शामिल थे। शिफ्ट 2 पेपर में मैट्रिक्स एंड डिटर्मिनेंट, द्विघात समीकरण, निर्देशांक ज्यामिति, द्विपद प्रमेय से भी प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों का स्तर लगभग सुबह की पाली के पेपर के समान था। अधिकतर प्रश्न कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम से पूछे गए थे।