NTPC Recruitment 2024: एनटीपीसी में 144 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, वेतन 50 हजार रुपये
Abhay Pratap Singh | July 24, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
एनटीपीसी माइनिंग भर्ती 2024 के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: नेशनल थर्मल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में माइनिंग ओवरमैन, मैगजीन इंचार्ज और मैकेनिकल सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एनटीपीसी माइनिंग भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार 5 अगस्त तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 144 पद भरे जाएंगे। जिनमें से माइनिंग ओवरमैन के 67 पद, मैगजीन इंचार्ज के 9 पद, मैकेनिकल सुपरवाइजर के 28 पद, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के 26 पद, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 8 पद, जूनियर माइन सर्वेयर के 3 पद और माइनिंग सरदार के 3 पद शामिल हैं।
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। माइनिंग ओवरमैन के लिए न्यूनतम 60% अंकों में माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। हालांकि एससी व एसटी के लिए सिर्फ पासिंग मार्क्स अनिवार्य हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
NTPC Mining Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार मांगी गई जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
- इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल