UGC NET 2025 Final Answer Key: एनटीए यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की जारी, ugcnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 08:20 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 5 जुलाई को यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जारी की। इसके बाद यूजीसी नेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 6 से 8 जुलाई तक सक्रिय थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट जून 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड किए गए उत्तर और उत्तर कुंजी ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून के बीच आयोजित की गई। यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2025 फाइनल आंसर पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। एनटीए ने विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों के सत्यापन के बाद फाइनल आंसर की तैयार की है।
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों की आवश्यकता होती है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 35% अंकों की आवश्यकता होती है।
UGC NET June 2025 Result: यूजीसी नेट रिजल्ट भी जारी
एनटीए ने 5 जुलाई को यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जारी की और आपत्ति दर्ज कराने के लिए यूजीसी नेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 6 से 8 जुलाई तक सक्रिय थी। एनटीए ने फाइनल आंसर की के साथ यूजीसी नेट रिजल्ट जारी किया है।
इस बार कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,52,007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों के अनुसार, 5,269 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य पाए गए हैं।
वहीं, 54,885 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, 1,28,179 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य पाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं।
UGC NET Final Answer Key 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। यूजीसी नेट 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
अगली खबर
]UGC NET June Result 2025: एनटीए यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें