UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 3, 5, 6 और 7 जनवरी के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | December 31, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा आयोजित कर रही है। इस बीच, एनटीए ने यूजीसी नेट 2025 परीक्षा की बाकी डेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने यूजीसी नेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र पर लाना आवश्यक है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो पासपोर्ट साइज की फोटो भी साथ ले जाएं।
एनटीए यूजीसी नेट 2025 परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UGC NET Exam Guidelines 2025: एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड (सभी पेज) के साथ एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी साथ ले जाएं।
- एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही रिपोर्ट करें; देर से आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
- सुनिश्चित करें कि प्रश्न पत्र आपके चुने हुए विषय से मेल खाता हो, जैसा कि एडमिट कार्ड पर बताया गया है।
- पीडबल्यूडी उम्मीदवारों (40% और उससे अधिक) को प्रति घंटे 20 मिनट एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा; स्क्राइब सुविधा उपलब्ध है।
- पारदर्शी पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज़ की तस्वीरें और वैलिड आईडी ले जाने की अनुमति है।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, मोटे तले वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े मना हैं।
- एडमिट कार्ड पर सेल्फ-डिक्लेरेशन पहले से पूरा करें, फोटो चिपकाएं और बाएं हाथ के अंगूठे का साफ निशान लगाएं।
UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होने पर या उसमें दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]SBI Clerk Mains Result 2025 LIVE: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट sbi.bank.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ
एसबीआई मेन्स परीक्षा 21 नवंबर को हुई। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5,180 वैकेंसी भरी जाएंगी। एसबीआई जेए मेंस रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे, जिसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल