NTA SWAYAM July 2024 Exam: एनटीए स्वयं जुलाई सेमेस्टर के लिए एग्जाम सिटी स्लिप exams.nta.ac.in/swayam पर जारी
Saurabh Pandey | December 2, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि परीक्षा शहर पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है। नोटिस में लिखा है कि यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा। SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) 2024 जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन छात्रों ने NTA SWAYAM जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in के माध्यम से परीक्षा शहर पर्चियां डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि परीक्षा शहर पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है। नोटिस में लिखा है कि यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा। SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
SWAYAM 2024: एनटीए स्वयं परीक्षा डेट
एनटीए स्वयं परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को दो पालियों में तीन-तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।
स्वयं प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा। भाषा पाठ्यक्रमों को छोड़कर जहां यह संबंधित भाषा में प्रदान किया जाएगा। SWAYAM जुलाई 2024 परीक्षा 525 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
SWAYAM 2024: परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
SWAYAM 2024: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-6922770 पर संपर्क कर सकता है या swayam@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकता है।
इससे पहले जनवरी सत्र का परिणाम जून में घोषित किया गया था, जिसमें कुल 64846 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि 77467 ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जनवरी सेमेस्टर परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को देश भर के 248 शहरों के 279 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल