CMAT Final Answer Key 2024: सीमैट फाइनल आंसर की exams.nta.ac.in/CMAT पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 11:12 AM IST | 1 min read
एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएमएटी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 की फाइनल आंसर की आज यानी 3 जून को जारी कर दी है। 15 मई को आयोजित सीमैट परीक्षा की शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में शामिल उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर फाइनल उत्तर कुंजी चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए प्रश्न पत्र से कुल दो प्रश्न हटा दिए गए हैं।
प्रश्न पत्र में मात्रात्मक तकनीक और डेटा व्याख्या (Quantitative Technique and Data Interpretation), लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning), भाषा समझ (Language Comprehension), सामान्य जागरूकता (General Awareness) और नवाचार और उद्यमिता (Innovation and Entrepreneurship) शामिल हैं।
सीमैट फाइनल आंसर की 2024 के अनुसार, प्रश्न आईडी 30432912794 को शिफ्ट 1 परीक्षा से हटा दिया गया है और प्रश्न आईडी 30432912843 को शिफ्ट 2 परीक्षा पेपर से हटा दिया गया है। यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण कोई प्रश्न छूट जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को पूर्ण अंक दिए जाएंगे, भले ही उन्होंने प्रश्न में भाग लिया हो या नहीं। इसलिए, परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
बता दें कि एनटीए द्वारा सीमैट 2024 परीक्षा 15 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के माध्यम से दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read CG PAT Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें [ /Also Read]
एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएमएटी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें