Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 7 फरवरी है। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 9 फरवरी को खोली जाएगी और 11 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। इस दौरान कैंडिडेट को अपने सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन में आवश्यक सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
तीन विषयों के लिए सीयूईटी यूजी आवेदन शुल्क सामान्य कैटेगरी के लिए 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के लिए 800 रुपये है।
सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई के बीच विभिन्न पालियों में किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत में बनाए गए केंद्रों और 15 विदेशी शहरों में कराई जाएगी। सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 3 जनवरी से सक्रिय है।
सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो के माध्यम से आवेदकों को मोबाइल नंबर, मेल आईडी, पता (स्थायी और वर्तमान पता) और मोबाइल नंबर जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी स्कोर का उपयोग देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ संबद्ध विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी आयोजित करने का कार्य राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है। अधिका जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइटों https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं: