NEET 2025: एनटीए जल्द जारी करेगा नीट का एग्जाम कैलेंडर, जानें ऑफिशियल वेबसाइट और डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 04:16 PM IST | 4 mins read
नीट परीक्षा के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को एमबीबीएस की 1,09,048 सीटों; बीडीएस की 27,868 सीटों; आयुष की 52,720 सीटों और 525 बीवीएससी तथा एएच सीटों पर दाखिला दिया जाता है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नीट 2025 परीक्षा कैलेंडर जारी किया जा सकता है। नीट एग्जाम कैलेंडर 2025 में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक कैंडिडेट नीट यूजी 2025 परीक्षा की जांच कर सकते हैं। नीट परीक्षा कैलेंडर प्रत्येक वर्ष नेशनल टेस्टिंग एजेसी द्वारा ही जारी किया जाता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर नीट परीक्षा कैलेंडर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एग्जाम कैलेंडर- नीट का फुल फॉर्म
नीट एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। नीट का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है, इसे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। नीट एंट्रेंस एग्जाम एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी और एएच सीटों पर प्रवेश के लिए कराई जाती है। नीट परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाती है।
नीट एग्जाम कैलेंडर 2025- नीट यूजी एग्जाम
नीट परीक्षा के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को एमबीबीएस की 1,09,048 सीटों; बीडीएस की 27,868 सीटों; आयुष की 52,720 सीटों और 525 बीवीएससी तथा एएच सीटों पर दाखिला दिया जाता है। स्नातक स्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को नीट यूजी एग्जाम और स्नातकोत्तर स्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट पीजी परीक्षा में शामिल होते हैं। नीट 2025 का आयोजन मई, 2025 में किया जा सकता है।
नीट परीक्षा कैलेंडर 2025- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र नीट परीक्षा में शामिल होते हैं। देश में पहली बार नीट परीक्षा 5 मई, 2013 को आयोजित की गई थी। साल 2012 में पहली बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, विभिन्न कारणों के चलते सीबीएसई और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
नीट परीक्षा कैलेंडर - नीट पात्रता मानदंड
नीट 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीट पात्रता मानंदड को पूरा करना अनिवार्य होता है। उम्मीदवार नीचे नीट एलिजिबिलिटी 2025 की जांच कर सकते हैं:
- नीट आवेदन फॉर्म भरने की सबसे पहली शर्त यह है कि, आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी जैसे विषयों के साथ 50% अंक में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- प्रत्येक विषय में भी उम्मीदवारों को 50-50 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
- रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करनी चाहिए।
नीट एग्जाम कैलेंडर 2025 पीडीएफ: नीट 2025 परीक्षा कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट 2025 एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर “एनटीए शैक्षणिक कैलेंडर 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एनटीए नीट परीक्षा 2025 कैलेंडल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- NEET परीक्षा कैलेंडर 2025 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
एनटीए नीट एग्जाम कैलेंडर- नीट नोटिफिकेशन डिटेल
नीट 2025 एग्जाम नोटिफिकेशन में नीट पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। नीट 2025 अधिसूचना जारी होने के बाद नीट आवेदन फॉर्म 2025 विंडो फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में एक्टिव की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर exam.ac.in/NEET पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नीट आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
नीट 2025 एग्जाम कैलेंडर- नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप
एनटीए अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करेगा। नीट परीक्षा शहर पर्ची में उम्मीदवार अपने आवंटित नीट 2025 परीक्षा शहर विवरण की जांच कर सकेंगे। नीट 2025 एडमिट कार्ड आमतौर पर NEET परीक्षा तिथि 2025 से 1 सप्ताह पहले जारी किए जाते हैं। नीट हाल टिकट में परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रोल नंबर और दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।
नीट एग्जाम डेट 2025- नीट एग्जाम पैटर्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2025 की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा सकती है। नीट 2025 की संभावित परीक्षा तिथि 4 मई, 2025 है। नीट परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। नीट पेपर में कुल 180 प्रश्न हल करने होते हैं। नीट परीक्षा 720 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
एनटीए नीट परीक्षा कैलेंडर 2025- नीट काउंसलिंग प्रक्रिया
नीट 2025 स्कोर कार्ड प्राप्त करने वाले उम्मीदवार नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। उम्मीदवारों को नीट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15% AIQ तथा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एएफएमएस और ईएसआईसी संस्थानों के लिए काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा की जाएगी। जबकि शेष राज्य कोटे की 85% सीटें संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा आवंटित की जाती हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: जेईई मेन पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज अपेक्षित अंक
दरअसल, हर उम्मीदवार के लिए जेईई मेन पासिंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं, जो उनकी कैटेगरी के आधार पर तय किए जाते हैं। इस लेख में जेईई मेन 2025 कैटेगरी वाइज अपेक्षित अंकों की जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 4 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार