Trusted Source Image

RE-NEET Final Answer Key 2026: री-नीट फाइनल आंसर-की पीडीएफ सभी कोड के लिए neet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द

Santosh Kumar | July 16, 2026 | 09:24 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने नीट 2026 के प्रश्न-पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है; इसलिए, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट 2026 के लिए फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी है। सभी कोड के लिए नीट यूजी 2026 फाइनल आंसर की की पीडीएफ, एनटीए की ऑफ़िशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अब ऑफ़िशियल वेबसाइट पर नीट फ़ाइनल आंसर की से अपनी ओएमआर शीट को क्रॉस-चेक कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी नीट 2026 आंसर की पर किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि इसे ही फाइनल माना जाएगा। री-नीट 2026 का रिजल्ट केवल फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनटीए नीट का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर देगी। छात्र नीट स्कोरकार्ड, ऑल इंडिया रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस की जांच कर सकेंगे। यह रिजल्ट मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया के लिए जरूरी है।

NEET Final Answer Key 2026: 20 लाख छात्रों को मिलेंगे 4 बोनस अंक

एनटीए ने नीट 2026 के प्रश्न-पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है; इसलिए, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

यह बोनस सभी के लिए समान रूप से लागू होगा। नियमों के अनुसार, जब कोई सवाल गलत होता है या उसे हटा दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया हो या नहीं।

Also readRE-NEET Result 2026 LIVE: नीट फाइनल आंसर की जारी; रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, स्कोर कार्ड लिंक जानें

NEET 2026 Final Answer Key: नीट फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नीट यूजी फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • री-नीट फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।

एनटीए द्वारा नीट 2026 का रिजल्ट आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। जो छात्र नीट क्वालीफाई करेंगे, वे एमबीबीएस, बीडीएस और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]