NTA Patents And Design Result 2024: एनटीए पेटेंट और डिजाइन परीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
पेटेंट और डिजाइन परीक्षक भर्ती के लिए मेन एग्जाम में सफल कैंडिडेट के लिए 1 से 25 अप्रैल 2024 तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेटेंट और डिजाइन परीक्षक भर्ती का मुख्य परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए पेटेंट एंड डिजाइन परीक्षक भर्ती मेन एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/DPIIT पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
पेटेंट और डिजाइन परीक्षक भर्ती के लिए मेन एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पेटेंट एंड डिजाइन भर्ती इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित होगी, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में शामिल विषयों में उम्मीदवारों का नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा।
एनटीए द्वारा 25 जनवरी और 5 फरवरी को पेटेंट और डिजाइन परीक्षक मुख्य पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन देश भर के 77 शहरों में किया गया। पेटेंट एंड डिजाइन परीक्षक प्रीलिम्स एग्जाम में सफल 10,474 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे।
पेटेंट कार्यालय में अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 553 रिक्तियां भरी जाएंगी। पेंटेंट एंड डिजाइन प्रीलिम्स एग्जाम 21 दिसंबर 2023 को भारत के 103 शहरों में स्थित 260 परीक्षा केंद्रों पर 89,657 से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक सूचना में कहा कि साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों की संख्या से लगभग पांच गुना है। चयनित उम्मीदवारों के लिए जल्द प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। पेटेंट और डिजाइन परीक्षक इंटरव्यू एडमिट कार्ड में स्थान, तिथि और समय सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।
एनटीए ने बताया कि पेपर-1 और पेपर-2 में प्राप्त अंकों को योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची में 80% वेटेज दिया जाएगा, जबकि शेष 20 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा कि पेटेंट और डिजाइन परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000 या फिर 011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ईमेल आईडी ntaexam@nta.ac.in पर मेल द्वारा समस्या से अवगत करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’