NTET Answer Key 2025: नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट प्रोविजनल आंसर की जारी, कल तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | July 25, 2025 | 10:45 PM IST | 1 min read
आपत्तियों की समीक्षा एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी और यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में संशोधन किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) 2025 की प्रोविजनल आंसर की और प्रश्नपत्र सहित रिकॉर्डेड उत्तर आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जारी कर दिए हैं। एनटीईटी 2025 परीक्षा 17 जुलाई, 2025 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई। एनटीईटी आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एनटीईटी परीक्षा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा प्रणालियों में अध्यापन के लिए पात्रता प्रदान करती है। यदि अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे कल यानी 26 जुलाई 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
NTET Answer Key 2025: आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
एनटीईटी आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
आपत्तियों की समीक्षा एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी और यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में संशोधन किया जाएगा। एनटीईटी 2025 का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा।
NTA NTET 2025 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
- होमपेज पर एनटीईटी आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आंसर की डाउनलोड करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
एनटीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल