NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड, 3 मई को एग्जाम
Santosh Kumar | April 26, 2026 | 10:17 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 देख या डाउनलोड कर सकेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड कल जारी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। लाखों मेडिकल उम्मीदवार इस हॉल टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए यह एक अनिवार्य दस्तावेज है।
NEET 2026: Which MBBS/BDS/Ayush Colleges Can You Get? Check Now with College Predictor
NEET 2026: Marks Vs Rank | Expected Cutoff
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | MBBS Seats in India
नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 देख या डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET UG Admit Card 2026: देश के 552 शहरों में नीट एग्जाम
एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होनी तय है।
यह परीक्षा ऑफलाइन, पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और देश के 552 शहरों के साथ-साथ 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।
NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी हॉल टिकट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
NEET UG Hall Ticket 2026: नीट यूजी 2026 रिजल्ट कब आएगा?
उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई भी ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी या पढ़ाई का सामान ले जाना पूरी तरह से मना है।
अगर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद किसी छात्र को कोई दिक्कत आती है, तो वे मदद के लिए एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। नीट यूजी रिजल्ट जून महीने में जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।
अगली खबर
]CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित, exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार