NEET UG 2025 Result: नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? जानें डेट, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक, पिछले साल की कटऑफ
Santosh Kumar | June 9, 2025 | 01:52 PM IST | 1 min read
नीट 2025 रिजल्ट में आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, कुल अंक, विषयवार अंक, प्रतिशत स्कोर, अखिल भारतीय रैंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की जारी कर सकती है। एनटीए ने 3 जून को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 जारी की थी। उम्मीदवारों को 5 जून तक नीट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। अब एनटीए नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगी। एनटीए ने पहले ही नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है।
नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की और नीट यूजी 2025 रिजल्ट दोनों संभावित रूप से 14 जून 2025 तक वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं। इसलिए इस तारीख को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नजर रखना जरूरी है।
नीट यूजी 2025 परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें रोल नंबर, नाम, कुल अंक, विषयवार अंक, प्रतिशत स्कोर, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) और 15% एआईआर रैंक जैसे विवरण होंगे।
NEET UG 2025 Result: कटऑफ अंको में बदलाव की उम्मीद
यह स्कोरकार्ड घोषणा के 90 दिनों के बाद तक उपलब्ध रहेगा। नीट यूजी 2024 में सामान्य कटऑफ 162-720 के बीच था; लेकिन 2025 में, परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार कटऑफ अंक बदलने की उम्मीद की जा सकती है।
परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। एमसीसी 15% एआईक्यू और 85% राज्य कोटा के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। इसमें छात्रों को दस्तावेज सत्यापन, चयन प्रक्रिया और सीट आवंटन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
Also read NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम का संशोधित शेड्यूल जारी, 13 जून से चुन सकेंगे परीक्षा शहर
NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी 2025 कटऑफ अंक अपेक्षित
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2024 कटऑफ और पर्सेंटाइल का श्रेणीवार विवरण देख सकते हैं-
|
श्रेणी |
कट-ऑफ पर्सेंटाइल |
योग्यता अंक |
|---|---|---|
|
सामान्य |
50वीं पर्सेंटाइल |
720–162 |
|
सामान्य-पीएच |
45वीं पर्सेंटाइल |
161–144 |
|
एससी/एसटी/ओबीसी |
40वीं पर्सेंटाइल |
161–127 |
|
एससी/ओबीसी-पीएच |
40वीं पर्सेंटाइल |
143–127 |
|
एसटी-पीएच |
40वीं पर्सेंटाइल |
142–127 |
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result: मद्रास हाईकोर्ट ने नीट पुनर्परीक्षा की याचिका खारिज की, परिणाम पर लगी रोक हटाई
अपनी याचिकाओं में, एस साई प्रिया और 15 अन्य छात्रों ने एनटीए को उन उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग की थी, जिन्होंने चेन्नई के चार केंद्रों पर परीक्षा दी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार