Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के स्कोरकार्ड को डिजिटल सुरक्षा और आसान पहुंच के लिए डिजिलॉकर (Digi-Locker) पर अपलोड कर दिया है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड को सुरक्षित तरीके से डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और उनके दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने स्कोरकार्ड को डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर लाइव कर दिया है।
यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) के निर्देशानुसार उन पोस्ट ग्रेजुएट (PG) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो शिक्षण क्षेत्र (टीचिंग प्रोफेशन) में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
एनटीए द्वारा नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को देश के 41 शहरों में बने 67 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में हुई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 9,368 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 9,051 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एनटीए द्वारा परीक्षा का परिणाम पहले ही 15 मई 2026 को घोषित किया जा चुका है और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही, बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट डेटा NCISM और NCH के साथ भी साझा कर दिया है।
भविष्य की जरूरतों और सुरक्षित डिजिटल एक्सेस के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
Also read NTA NTET Result 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट exams.nta.nic.in/ntet पर जारी
किसी भी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ntet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।