Santosh Kumar | March 22, 2026 | 08:43 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जेईई मेन 2026 सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब लॉग-इन करके अपने परीक्षा शहर और उससे जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं। अप्रैल में होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है।
JEE Main 2026: April Session City Intimation Slip Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
एनटीए जेईई मेन 2026 का दूसरा सेशन भारत के कई शहरों और देश के बाहर 15 शहरों में आयोजित कर रही है। यह परीक्षा पेपर-1 के लिए 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को, और पेपर-2 तथा दोनों के लिए 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शहरों के आवंटन के संबंध में एक अग्रिम सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' एडमिट कार्ड नहीं है।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पते के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में होगा। यह आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।