JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन के लिए एनटीए ने आधार प्रमाणीकरण के संबंध में एडवाइजरी की जारी
Abhay Pratap Singh | November 6, 2024 | 06:43 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 सत्र-1 की परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक सत्र-2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2025 (JEE Main 2025) के लिए आधार प्रमाणीकरण के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जेईई मेन 2025 सत्र-1 रजिस्ट्रेशन लिंक 22 नवंबर, 2024 को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनटीए को जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड प्रमाणीकरण के कारण तकनीकी समस्याओं का सामना करने वाले उम्मीदवारों से शिकायतें मिली हैं। यह समस्या जेईई मेन 2025 उम्मीदवारों के आधार कार्ड पर और कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के बीच नाम मिसमैच के कारण है।
आधार प्रमाणीकरण समस्या के समाधान हेतु एनटीए ने जेईई मेन्स 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समायोजन किया है। NTA के दिशानिर्देशों के अनुसार, आधार प्रमाणीकरण के दौरान नाम में विसंगति का संकेत देने वाले पॉप-अप संदेश का सामना करने वाले उम्मीदवारों को पॉप-अप बॉक्स को बंद करने की सलाह दी गई है।
एनटीए जेईई एडवाइजरी के अनुसार, “आधार प्रमाणीकरण के दौरान नाम मेल नहीं खाता है, तो आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट करने के लिए कृपया अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाएं।” जेईई मेन 2025 आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आगे कहा गया कि, आधार प्रमाणीकरण के साथ आगे बढ़ने के लिए स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी। उम्मीदवारों को नई विंडो में अपने आधार कार्ड पर दिए गए नाम को दर्ज करना होगा। इस प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड दोनों से नाम लिया जाएगा, जिससे उम्मीदवार अपनी जेईई मेन्स 2025 आवेदन प्रक्रिया जारी रख सकेंगे।
JEE MAIN 2025 Registration Documents: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को जेईई मेन पंजीकरण के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस), पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी एवं दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), स्कैन किए गए हस्ताक्षर, मेल आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें