नीट पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए ने सुरक्षा व्यवस्था में किए व्यापक सुधार, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी
Santosh Kumar | May 29, 2026 | 03:15 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने कहा कि परीक्षा प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए आईआईटी, यूजीसी, सीबीएसई, केवीएस और इग्नू जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल में व्यापक सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों के बारे में आज एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है। नीट पेपर लीक की घटना के मद्देनजर, एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं, जिसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है।
यह मामला फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) द्वारा दायर याचिकाओं से जुड़ा है, जिनमें नीट परीक्षा में अनियमितताओं के मद्देनजर परीक्षा प्रणाली में बदलावों की मांग की गई है।
NEET Retest 2026: रीटेस्ट के बाद एग्जाम मोड पर चर्चा
एनटीए ने हलफनामे में बताया कि 17 अप्रैल 2026 को हुई उच्च स्तरीय बैठक (एचपीएससी) में नीट यूजी 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें परीक्षा से पहले, दौरान और बाद में सख्त सुरक्षा उपाय लागू करने की सिफारिश की गई।
इनमें सीसीटीवी जांच, 90 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखना, परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल, बिजली बैकअप, मेडिकल सुविधा और परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण शामिल है। समिति ने सीसीटीवी की जांच के बाद फोरेंसिक विश्लेषण की सिफारिश की।
हलफनामे में कहा गया है कि नीट 2026 के बाद एचपीएससी फिर से संबंधित मंत्रालय के साथ बैठक करेगी और तय करेगी कि भविष्य में नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में हो या पेन-पेपर मोड में जारी रहे।
NEET Re-Exam 2026: सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जानकारी
एनटीए ने न्यायालय को सूचित किया कि विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति (एचएलसीई) की कई सिफारिशें लागू की जा रही हैं। एनटीए में निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के पदों सहित 16 नए वरिष्ठ पद सृजित किए गए हैं।
प्रौद्योगिकी संचालन और परीक्षण सुरक्षा की देखरेख के लिए दो संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नामित किया गया है। मार्च में एक सचिव स्तर के अधिकारी को भी एनटीए का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगे कहा कि परीक्षा प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए आईआईटी, यूजीसी, सीबीएसई, केवीएस और इग्नू जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है।
NEET Paper Leak 2026: 3 मई को हुई थी नीट परीक्षा
संस्थागत समन्वय के संबंध में, एनटीए ने कहा कि परीक्षाओं के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए देश भर में राज्य स्तरीय समन्वय समितियों (एसएलसीसी) और जिला स्तरीय समन्वय समितियों (डीएलसीसी) का गठन किया गया है।
हलफनामे के मुताबिक, 3 मई को हुई परीक्षा में 18 राज्य स्तरीय, 621 जिला स्तरीय समितियां कार्यरत थीं। इनमें प्रशासन, पुलिस, खुफिया एजेंसियों, एनआईसी, एनटीए अधिकारी शामिल थे, इसका उद्देश्य निगरानी-समन्वय मजबूत करना था।
इनपुट्स-एएनआई
अगली खबर
]NEET Retest 2026: दिल्ली सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की
छात्रों को अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार