Trusted Source Image

NEET UG 2025: नीट की फेक खबरें प्रसारित करने वाले 106 टेलीग्राम, 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान - एनटीए

Press Trust of India | May 1, 2025 | 06:41 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की जानी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की जानी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी के बारे में गलत सूचना फैलाने में शामिल 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है। सूत्रों के अनुसार, NEET UG 2025 को लेकर चल रहे 'फर्जी दावों' के बीच एनटीए ने 120 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप्स की पहचान की है। इस तरह की गलत सूचनाओं के प्रसार की जांच करने वाले पोर्टल को NEET UG 2025 के कथित पेपर लीक के 1500 से अधिक दावे प्राप्त हुए।

नीट यूजी 2025 परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए, एजेंसी ने कुछ फर्जी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम चैनलों पर कार्रवाई शुरू की है, जो नीट यूजी प्रश्नपत्र तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में लॉन्च किए गए संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एनटीए ने गलत सूचना फैलाने और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश करने वाले 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है।

एनटीए ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से अनुरोध किया है कि वे अभ्यर्थियों के बीच झूठ और अनावश्यक दहशत फैलने से रोकने के लिए इन चैनलों को तुरंत बंद कर दें।

इन चैनलों ने NEET UG 2025 के प्रश्नपत्र तक पहुंच का झूठा दावा किया और छात्रों को गुमराह किया। सूत्रों ने कहा कि ऐसे सभी मामलों को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) को सौंप दिया गया है।

NEET UG 2025: परीक्षा तिथि

नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा 4 मई को देश भर के 5,000 से अधिक केंद्रों पर 550 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।

Also read NEET UG 2025 Guidelines: नीट यूजी परीक्षा में तीन दिन शेष; ड्रेस कोड, एग्जाम टाइम, दस्तावेज और गाइडलाइंस जानें

NEET UG 2025: नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

शिक्षा मंत्रालय (MoE) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकों की एक सीरीज आयोजित कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी NEET-UG में कोई चूक न हो।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications