CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को मिलेगा दोबारा अवसर, आयोजित होगा री एग्जाम
Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने तकनीकी खराबी के कारण 30 मई 2026 को CUET UG परीक्षा (शिफ्ट-1) न दे पाने वाले 3,765 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। इस परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 30 मई 2026 को आयोजित हुई सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 की पहले शिफ्ट की परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुए छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एनटीए ने आधिकारिक नोटिस जारी कर घोषणा की है कि जो उम्मीदवार इस गड़बड़ी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे, उनके लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एनटीए ने परीक्षा की तकनीकी जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (M/s TCS) से इस खराबी के मुख्य कारण की रिपोर्ट तुरंत सौंपने को कहा है।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई 2026 (शिफ्ट-I) को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 73,106 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे और उनका बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया गया था। इनमें से लगभग 95 फीसदी यानी 69,341 उम्मीदवारों ने तकनीकी देरी के बावजूद धैर्य बनाए रखा और अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की।
हालांकि, इस तकनीकी खराबी के चलते परीक्षा शुरू होने में काफी देरी हो गई, जिसके कारण 3,765 छात्र परीक्षा शुरू होने का इंतजार नहीं कर सके और बिना परीक्षा दिए ही केंद्रों से चले गए। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं 3,765 उपस्थित छात्रों को 'वन-टाइम मेजर' (एक बार के विशेष उपाय) के तहत दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जिनका बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा हो चुका था।
CUET UG 2026 Rescheduled Exam: जल्द जारी होगी नई तारीख
एनटीए ने बताया है कि इन प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख, समय और अन्य विस्तृत जानकारियां अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी। प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट्स के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।
NTA CUET UG Re-exam 2026: हेल्पडेस्क और ईमेल आईडी जारी
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है या एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियों में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो वे सीधे एनटीए के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं-
- फोन नंबर - 011-40759000
- ईमेल आईडी - cuet-ug@nta.ac.in
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल